How To Use Camphor: कपूर को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है और यह कई तरह की मुसीबतों को भी दूर करता है. कपूर आपके घर में सुख और समृद्धि लाता है. इतना ही नहीं, ये आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या में इस्तेमाल हो सकने वाला वो काम का टूल है जिसकी मदद से आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं. इससे आपकी लाइफस्टाइल संबंधी जो भी दिक्कतें हैं वह भी दूर हो सकती हैं. बाजार में दो रुपये में मिलने वाले इस कपूर के इतने फायदे हैं, जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं.
कपूर एक फायदे अनेक
कपूर एक खास तरह का रसायन है, जो एक खास वनस्पति से प्राप्त होता है. इसको पौधे से आसवन क्रिया के द्वारा हासिल किया जाता है. कपूर आम तौर पर 3 तरह का होता है, पहला जापानी, दूसरा भीमसेनी और तीसरा पत्री कपूर. कपूर का प्रयोग पूजा, औषधि और सुगंध तीनों के लिए किया जाता है. निगेटिव एनर्जी दूर भगाने के लिए भी इसे बड़े काम की चीज माना जाता है. इस कपूर की खुशबू मन को एकाग्र कर देती है. वहीं इसकी अग्नि कफ और वात का नाश करती है.
https://youtube.com/channel/UC1fBQfTn1ZHpdiU_M7v91-w
दवा के रूप में कपूर का इस्तेमाल कैसे करें?
कपूर का तेल त्वचा में रक्त संचार को सहज बनाता है. सूजन, मुहांसे और तैलीय त्वचा के उपचार में इसका उपयोग किया जाता है. आर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए कपूर मिश्रित मरहम का प्रयोग होता है. गर्दन में दर्द होने पर कपूर युक्त बाम लगाने पर आराम मिलता है. कफ की वजह से छाती में होने वाली जकड़न में कपूर का तेल मलने से राहत मिलती है. अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो कपूर के साथ शुण्ठी, अर्जुन की छाल और सफेद चंदन को पीस लें और इसका लेप बना लें. ध्यान रखें कि इन सभी चीजों की मात्रा बराबर हो. इस लेप को माथे पर लगाने से सिर दर्द में काफी आराम मिलता है. सर्दी-जुकाम होने पर गरम पानी में कपूर डालकर भाप लेने से काफी राहत मिलती है. खांसी होने पर सरसों या तिल के तेल में कपूर मिलाकर रखने के बाद पीठ और छाती पर हल्के हाथों से की जाने वाली मालिश बहुत राहत पहुंचाती है.
कपूर बालों के लिए भी गुणकारी है. बढ़ते प्रदूषण और खराब पानी के इस्तेमाल से लोगों में बाल झड़ने की समस्या काफी बढ़ रही है. इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या से भी परेशान लोग अगर नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं तो उन्हें काफी लाभ मिलता है.
- नसीराबाद नगरपालिका में भाजपा के एडवोकेट सुखदेव चोधरी बने चेयरमैन, चौधरी को मिले 11 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रितिका शेखावत को मिले 9 मत
- तेजा दशमी पर दिलवाड़ा, रामपुरा व देरांठू स्थित बासक बाबा धाम पर भरे मेले
- तेजा दशमी पर दिलवाड़ा, रामपुरा व देरांठू स्थित बासक बाबा धाम पर भरे मेले
- देरांठू में बाबा रामदेव जी महाराज का मेला भरा बड़े धूमधाम से, ग्रामीणों ने उठाया मेले का लुत्फ, गाजे बाजे से आये सभी समाज के झण्डे
- श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर में लगी बालाजी प्रतिमा को समाजकंटको ने अपिष्ट पदार्थ डालकर किया दुषित, हिन्दू वादी संगठनों में छाया रोष, शुद्धिकरण के पश्चात चढ़ाया नया चौला
- जलझुलनी एकादशी पर निकलेंगे ठाकुर जी के बैवाण, रात्रि को लम्बा बालाजी मंदिर पर ठहरेंगे सभी बैवाण, होगी भजन संध्या
- देरांठू में बाबा रामदेव जी महाराज का वार्षिक मेला कल रविवार को भरेगा, आज होंगी भजन संध्या
- जैन धर्मावलंबियो द्बारा पर्युषण पर्व पर मन्दिरों में प्रतिदिन हो रही विशेष पूजा,
- राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में एम एल डी स्कूल व देवनारायण आवासीय बालिका विद्यालय ने मारी बाजी, भारत विकास परिषद की शाखा एवं महाराणा प्रताप शाखा केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
- नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
- नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
- राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय आदर्श नगर अजमेर में भामाशाह ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में भेंट की चार व्हील चेयर
- श्री बामणिया बालाजी धाम का वार्षिक मेला 13 सितम्बर, रविवार को, कल 12 सितम्बर, शनिवार को होगी भजन संध्या
- भारतीय किसान संघ टांटोटी ने फसल बीमा में चल रही मनमानी को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- नगरपालिका नसीराबाद द्बारा स्वीप गतिविधि के तहत ‘वोट बुलावा ‘ कार्यक्रम आयोजित कर पीले चावल बांटकर आमजन को किया मतदान के प्रति जागरूक
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में मौसमी संक्रमणों की निगरानी, ILI OPD एवं सेतु योजना की समीक्षा , प्राचार्य एवं नियंत्रक डा अनिल सामरिया ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ऐसे करें कपूर का प्रयोग
सर्दी या गर्मी के कपड़ों को बंद करते समय आप उनमें नेप्थलीन बॉल्स डालते होंगे. आप इनकी जगह कपूर का यूज भी कर सकते हैं. इससे कपड़े फ्रेश रहेंगे और कीड़े-मकोड़े नहीं लगेंगे. कपूर को पीस लें फिर उस पाउडर में दो चम्मच लैवंडर ऑयल मिलाएं और ये स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें तो घर सुगंधित रहेगा. ये फ्रेशनर का काम करेगा. मॉनसून में स्किन इन्फेक्शन हो जाते हैं. त्वचा की खुजली व जलन के लिए नारियल तेल के एक कप में एक चम्मच पिसा कपूर मिलाकर लगाएं. वहीं फटी एड़ियों का सबसे अच्छा ईलाज है कपूर. गर्म पानी में कपूर मिलाएं और उस पानी में पैर डालकर बैठें. ऐसा रोज रात सोने से पहले करें, दरारें भरने लगेंगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. ये एक्सपर्ट की राय नहीं है. इसे अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. @divyangjagat इसकी पुष्टि नहीं करता है.)