मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के सदर बाजार के निकट स्थित बाबा रामदेव मन्दिर का वार्षिक मेला 20 सितम्बर रविवार को भरेगा, वहीं आज शनिवार की सांय भजन संध्या होगी। इस अवसर पर मन्दिर को आकर्षक विद्युत सजावट के साथ सजाया गया है। कार्यक्रम के तहत आज रात्रि को हिन्दू युवा वाहिनी सदर बाजार व मेघवंशी समाज की और गाजे बाजे एवं बाबा की जोत के साथ झण्डे आयेंगे। रात्रि को भजन संध्या में हेमराज एण्ड पार्टी द्बारा रंगारंग शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। कार्यक्रम में कलाकार रिंकू , धर्मराज वैष्णव, सुरेन्द्र झीरिता के साथ डांसर संजना, मीनाक्षी, हंसा व देवा रंगारंग प्रस्तुति देंगे। मेला कमेटी द्बारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। वहीं रविवार को ग्राम के सभी समाज के झण्डे गाजे बाजे के साथ आयेंगे। मेला क्षेत्र में झूले, मिठाईयां व मनिहारी के दुकानें सजने लगी है।