नगरपालिका नसीराबाद द्बारा स्वीप गतिविधि के तहत ‘वोट बुलावा ‘ कार्यक्रम आयोजित कर पीले चावल बांटकर आमजन को किया मतदान के प्रति जागरूक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता हेतु संचालित स्वीप गतिविधियों के तहत ‘ वोट बुलावा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी नगरपालिका एवं एस डी एम नसीराबाद कल्पित शिवरान के निर्देशानुसार नगरपालिका नसीराबाद के अधिशासी अधिकारी हेमेंद्र सिंह के नेतृत्व में आमजन को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित करने हेतु पीले चावल बांटकर मतदान का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका क्षेत्र में आमजन से सम्पर्क कर उन्हें पीले चावल वितरित किये गए, तथा आगामी नगरीय निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने का संदेश दिया गया। ‘वोट बुलावा ‘ अभियान के माध्यम से आमजन को यह सन्देश दिया गया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में स्वीप प्रकोष्ठ से मोतीलाल, पवन कुमार एवं महेंद्र चौधरी तथा नगरपालिका नसीराबाद से कनिष्ठ अभियंता रामकरण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक नवीन रियाड, महेन्द्र सिंह, राजेश सैन, ओमप्रकाश वैष्णव, रामलाल जाट, लीलाधर भाटी, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, अक्षय सोनी, उपदेश कुमार शर्मा, खुशी माहेश्वरी, मनिष कुमार मीणा, प्रेमसुख, दीपक नकवाल सहित नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। नगरपालिका प्रशासन द्बारा बताया गया कि नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप गतिविधियों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान प्रतिशत में वृद्धि की जा सके।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment