मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जलझुलनी एकादशी पर देरांठू में गाजे बाजे के साथ निकलेगे ठाकुर जी के बैवाण। इस अवसर पर लाम्बा बालाजी कमेटी की और भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें आयोजित भजन संध्या में सभी ठाकुर जी के बैवाण विराजित रहेंगे। कार्यक्रम के पूर्व कमेटी के सदस्यों ने गाजे बाजे के साथ सभी मन्दिरों में श्री फल भेंट कर भगवान को निमंत्रण दिया। सदर बाजार वाले बैवाण गाजे बाजे के साथ जैन नसियां के पास स्थित गोरमिया तालाब पर जायेंगे, वहीं माली , रावत, बडवाल, दगोल्या समाज के बैवाण तलाई पर जायेंगे ।
लम्बा बालाजी मंदिर कमेटी के हंसराज माली ने बताया कि कार्यक्रम के तहत 22 सितम्बर को सांय सभी ठाकुर जी के बैवाणो को गाजे बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर लायेंगे। इसके पश्चात 8.15 सामुहिक महाआरती होगी, इसके पश्चात शानदार आतिशबाजी होगी। भजन संध्या में भीलवाड़ा से रिंकू शर्मा व बेरु के दिनेश राठौड़ एवं प्रार्टी शानदार भजनों की प्रस्तुति देंगे।