श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर में लगी बालाजी प्रतिमा को समाजकंटको ने अपिष्ट पदार्थ डालकर किया दुषित, हिन्दू वादी संगठनों में छाया रोष, शुद्धिकरण के पश्चात चढ़ाया नया चौला

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर में समाज कंटकों की अशोभनीय और घृणित हरकत आई सामने। विद्या मन्दिर में स्थित बालाजी मंदिर में मूर्ति को अपष्टित पदार्थ डालकर दूषित करने के साथ, वहां खड़ी आचार्य की कार से ऑडियो सिस्टम भी चुरा ले गए। विधालय प्राचार्य राजेश ने बताया रात्रि को यह घटना हुई, जिसका विधालय पहुंचने पर पता चला।
समाजकंटको ने विद्यालय कक्ष से भारत माता सहित लगे अन्य पोस्टर भी फाड़ डाले। जिसकी सूचना पुलिस थाने में करने पर मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार सहित नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राम व सदर थाना प्रभारी राधेश्याम और सिटी थाना अधिकारीयों की टीम मय जाप्ता के साथ मौके पर पहुंचे। मामला सनातन धर्म का होने पर पुलिस ने
मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया। हिन्दू वादी संगठनों ने जांच के साथ घृणित कार्य करने वालो समाजकंटको पर सक्त कार्यवाही की मांग पुलिस प्रशासन से की । पुलिस ने विधालय प्राचार्य की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं विधालय समिति ने मूर्ति का पण्डितो के सानिध्य में वापस शुद्धिकरण कराकर नया चोला चढ़वाय।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment