Camphor USE : मात्र 02 रुपए की कपूर से आपकी जिंदगी बदल सकती हैं।
How To Use Camphor: कपूर को हिंदू धर्म में बहुत ही शुभ माना जाता है और यह कई तरह की मुसीबतों को भी दूर करता है. कपूर आपके घर में सुख और समृद्धि लाता है. इतना ही नहीं, ये आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या में इस्तेमाल हो सकने वाला वो काम का टूल है जिसकी मदद से आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं. इससे आपकी लाइफस्टाइल संबंधी जो भी दिक्कतें हैं वह भी दूर हो सकती हैं. बाजार में दो रुपये में मिलने वाले इस कपूर के इतने फायदे हैं, जिनके बारे में कम लोग ही जानते हैं.

कपूर एक फायदे अनेक
कपूर एक खास तरह का रसायन है, जो एक खास वनस्पति से प्राप्त होता है. इसको पौधे से आसवन क्रिया के द्वारा हासिल किया जाता है. कपूर आम तौर पर 3 तरह का होता है, पहला जापानी, दूसरा भीमसेनी और तीसरा पत्री कपूर. कपूर का प्रयोग पूजा, औषधि और सुगंध तीनों के लिए किया जाता है. निगेटिव एनर्जी दूर भगाने के लिए भी इसे बड़े काम की चीज माना जाता है. इस कपूर की खुशबू मन को एकाग्र कर देती है. वहीं इसकी अग्नि कफ और वात का नाश करती है.
https://youtube.com/channel/UC1fBQfTn1ZHpdiU_M7v91-w
दवा के रूप में कपूर का इस्तेमाल कैसे करें?
कपूर का तेल त्वचा में रक्त संचार को सहज बनाता है. सूजन, मुहांसे और तैलीय त्वचा के उपचार में इसका उपयोग किया जाता है. आर्थराइटिस के दर्द से राहत पाने के लिए कपूर मिश्रित मरहम का प्रयोग होता है. गर्दन में दर्द होने पर कपूर युक्त बाम लगाने पर आराम मिलता है. कफ की वजह से छाती में होने वाली जकड़न में कपूर का तेल मलने से राहत मिलती है. अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं तो कपूर के साथ शुण्ठी, अर्जुन की छाल और सफेद चंदन को पीस लें और इसका लेप बना लें. ध्यान रखें कि इन सभी चीजों की मात्रा बराबर हो. इस लेप को माथे पर लगाने से सिर दर्द में काफी आराम मिलता है. सर्दी-जुकाम होने पर गरम पानी में कपूर डालकर भाप लेने से काफी राहत मिलती है. खांसी होने पर सरसों या तिल के तेल में कपूर मिलाकर रखने के बाद पीठ और छाती पर हल्के हाथों से की जाने वाली मालिश बहुत राहत पहुंचाती है.
कपूर बालों के लिए भी गुणकारी है. बढ़ते प्रदूषण और खराब पानी के इस्तेमाल से लोगों में बाल झड़ने की समस्या काफी बढ़ रही है. इसके अलावा डैंड्रफ की समस्या से भी परेशान लोग अगर नारियल के तेल में कपूर मिलाकर बालों में लगाएं तो उन्हें काफी लाभ मिलता है.
- भारत विकास परिषद केकड़ी ने घुमन्तू परिवारों के संग बाटी दीपावली की खुशियां, मिठाईयां व पूजन सामग्री के किट किए वितरित
- देरांठू में ‘समावेश रथ’ के तहत धूमधाम से मनाया दीपोत्सव, दिव्यांगो के साथ पूजा अर्चना व सुरक्षित आतिशबाजी के दिया समानता व समावेशन का सन्देश
- टीचर भर्ती रद्द हुई तो करने लगी सिलाई, अब बन गई सरपंच —शारदा राणा ने 6 करोड़पति उम्मीदवारो को चुनाव में पटकनी देकर बनी सरपंच
- आदर्श विद्या मंदिर जेठाना में दीपावली पर्व पर सजाई राम दरबार की झांकियां व किया भजनों का आयोजन
- शक्ति सिंह रावत बने सरपंच संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष, सर्व सहमति से हुआ चयन, जिला उपाध्यक्ष पद पर केकड़ी के मोलकिया निवासी जय सिंह गुर्जर व देरांठू निवासी चम्पा दिनेश चौधरी बने
- श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर में आओ इस दिवाली पर अपनाएं स्वदेशी – मिट्टी के दीपक व आकर्षक कलाकृतियां बनाकर दिया स्वदेशी अपनाने का सन्देश
- उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन ( दिव्यांग) स्कूल नसीराबाद में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई आयोजित
- राताखेडा में खेत पर लगी डीपी से हुआ तेल चोरी, पूर्व में 15 जगह पर हुई थी केबल चोरी
- डा निर्मल जैन को तीसरी बार मिली सड़क सुरक्षा परिषद की जिम्मेदारी, दो कार्यकाल के अनुभव और देशभर में सड़क सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों पर मंत्रालय ने जताया भरोसा
- सूचना अधिकार के तहत केन्द्रीय सूचना आयोग नई दिल्ली ने नसीराबाद निवासी प्रार्थी की अपील पर सात दिन में प्रमाणित प्रतियां देने के दिए आदेश
- सहारा इंडिया के निवेशकों की खून पसीने की कमाई डूबी , निवेशकों की शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, बेशकीमती जमीनों को कोडियो के भाव बेचा, निवेशकों नहीं मिला पैसा, जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
- सरकारी स्कूलों में 4 से 15 नवम्बर तक दीपावली अवकाश, 16 नवम्बर से खुलेंगे स्कूल, 25 नवम्बर से 7 दिसम्बर तक होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं
- श्री बासक बाबा धाम सेवा समिति ने किया नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंचो का सम्मान
- श्री जनसेवा समिति एवं राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नसीराबाद के संयुक्त तत्वावधान में शरद पूर्णिमा पर श्वास शिविर का किया आयोजन
- जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के चिकित्सा क्षेत्र में उपयोग पर CME आयोजित
ऐसे करें कपूर का प्रयोग
सर्दी या गर्मी के कपड़ों को बंद करते समय आप उनमें नेप्थलीन बॉल्स डालते होंगे. आप इनकी जगह कपूर का यूज भी कर सकते हैं. इससे कपड़े फ्रेश रहेंगे और कीड़े-मकोड़े नहीं लगेंगे. कपूर को पीस लें फिर उस पाउडर में दो चम्मच लैवंडर ऑयल मिलाएं और ये स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें तो घर सुगंधित रहेगा. ये फ्रेशनर का काम करेगा. मॉनसून में स्किन इन्फेक्शन हो जाते हैं. त्वचा की खुजली व जलन के लिए नारियल तेल के एक कप में एक चम्मच पिसा कपूर मिलाकर लगाएं. वहीं फटी एड़ियों का सबसे अच्छा ईलाज है कपूर. गर्म पानी में कपूर मिलाएं और उस पानी में पैर डालकर बैठें. ऐसा रोज रात सोने से पहले करें, दरारें भरने लगेंगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. ये एक्सपर्ट की राय नहीं है. इसे अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. @divyangjagat इसकी पुष्टि नहीं करता है.)














