राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय आदर्श नगर अजमेर में भामाशाह ने अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में भेंट की चार व्हील चेयर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय, आदर्श नगर अजमेर में बुधवार को एक प्रेरणादायी एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। श्रीमती भगवती पिपरवाल, सदस्य महावीर इंटरनेशनल अजमेर एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, जेएलएन चिकित्सालय अजमेर द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति में महावीर इंटरनेशनल अजमेर के माध्यम से चिकित्सालय को चार व्हील चेयर भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अजमेर के ट्रस्टी पदम चंद जैन, सदस्य एस.के. वर्मा, अध्यक्ष मनोज यादव एवं सदस्य अशोक डाबरिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय आदर्श नगर अजमेर के अधीक्षक डॉ. जी.सी. मीणा, उपाधीक्षक डॉ. विनय कपूर, मेट्रन श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अनीता मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर सिद्धार्थ एवं इरफान सहित चिकित्सालय का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
इस अवसर पर चिकित्सालय प्रशासन एवं समस्त स्टाफ की ओर से श्रीमती भगवती पिपरवाल एवं महावीर इंटरनेशनल अजमेर का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद पत्र प्रेषित किया गया। यह सेवा कार्य मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदना की भावना को और मजबूत करेगा।
श्रीमती भगवती पिपरवाल द्वारा अपने माता-पिता की पुण्य स्मृति को इस प्रकार के सेवा कार्य से जोड़ना समाज के लिए एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय उदाहरण है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment