राजगढ़ धाम की अनोखी पहचान, नशा मुक्त हो हर इन्सान – से गूंजा राजगढ़ धाम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री मसाणिया भैरव धाम चौरीटैबल ट्रस्ट के तत्वावधान में चम्पालाल महाराज के सान्निध्य व तहसीलदार नसीराबाद व मेला मजिस्ट्रेट भंवरलाल सेन और मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी की उपस्थिति में रविवार को आए हुए देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ नशा मुक्ति रैली निकाली गई । जिसमे देशभर के हजारो की संख्या में भक्तों ने भाग लेते हुए महाराज की प्रेरणा से परिवार व समाज को नशा मुक्त करने के लिए संकल्प लिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि रैली चक्की वाले बाबा के मंदिर से होती हुई मुख्य मंदिर में आई। रैली में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं ने ‘नशा छोड़ो, घर को जोड़ो’ जैसे कई नारों से पूरे राजगढ़ गाँव को गुंजायमान कर दिया। रैली में सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्तिभाव से भाग लिया।
- श्री बामणिया बालाजी धाम मंदिर व पेट्रोल पंप स्थित शिव मंदिर में हुई सहस्त्र जलधारामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर व नसीराबाद के पेट्रोल पंप स्थित शिव मंदिर पर रविवार को हुई सहस्त्र जलधारा हुई। श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर अजमेर निवासी भक्त अंकुश वशिष्ठ की और हुई सहस्त्र जलधारा में 11 विद्वान पंडितों ने शिव महिमा… Read more: श्री बामणिया बालाजी धाम मंदिर व पेट्रोल पंप स्थित शिव मंदिर में हुई सहस्त्र जलधारा
- स्वतन्त्रता दिवस पर उपखण्ड स्तर पर भामाशाह सम्मान से सम्मानित हुए श्याम सुन्दर वैष्णवमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। देश की 80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में सावंतसर , किशनगढ़ निवासी श्याम सुंदर वैष्णव (अग्रावत) को शिक्षा क्षेत्र में भामाशाह के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए सेवा और दान कार्यों… Read more: स्वतन्त्रता दिवस पर उपखण्ड स्तर पर भामाशाह सम्मान से सम्मानित हुए श्याम सुन्दर वैष्णव
- स्वतंत्रता दिवस पर छावनी परिषद कार्यालय एवं उड़ान विधालय ( दिव्यांग बच्चों) का में किया ध्वाजारोहणमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी महोदय मो. साकिब आलम ने छावनी परिषद कार्यालय परिसर एवं उड़ान विशेष विद्यालय (दिव्यांग Special Children) में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों,… Read more: स्वतंत्रता दिवस पर छावनी परिषद कार्यालय एवं उड़ान विधालय ( दिव्यांग बच्चों) का में किया ध्वाजारोहण
- नसीराबाद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवसमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्वतन्त्रता दिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर देरांठू , भटियाणी, दिलवाड़ा, दिलवाडी, राताखेडा आदि विधालयो में झण्डा रोहण के पश्चात देश भक्ति गीत, नाटक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में झण्डा रोहण… Read more: नसीराबाद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
- पंचायतीराज वार्डों की लाटरी मंगलवार कोमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । अजमेर जिले के पंचायतीराज के वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारण की लॉटरी मंगलवार , 18 अगस्त को प्रातः 10 बजे जवाहर रंगमंच में निकाली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं प्रधानों के आगामी आम चुनाव के आरक्षण… Read more: पंचायतीराज वार्डों की लाटरी मंगलवार को
‘राजगढ़ धाम की अनोखी पहचान-नशा मुक्त हो हर इन्सान’ – चम्पालाल महाराज
रैली से पूर्व चम्पालाल महाराज ने आए हुए हजारो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा नशा सम्पूर्ण परिवार को सर्वनाश की ओर ले जाता है। नशा करने वाला परिवार व समाज पिछड़ जाता है। नशा काल व विनाश का कारण बनता है।
नवरात्रा महोत्सव की व्यवस्था का लेकर हुई बैठक
मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में राजगढ़ मसाणिया भैरव भक्त मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। गुरूदेव ने बैठक में नवरात्रा महोत्सव व छठ मेले की तैयारियों का जायजा लिया।