राजगढ़ धाम की अनोखी पहचान, नशा मुक्त हो हर इन्सान – से गूंजा राजगढ़ धाम
राजगढ़ धाम की अनोखी पहचान, नशा मुक्त हो हर इन्सान – से गूंजा राजगढ़ धाम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री मसाणिया भैरव धाम चौरीटैबल ट्रस्ट के तत्वावधान में चम्पालाल महाराज के सान्निध्य व तहसीलदार नसीराबाद व मेला मजिस्ट्रेट भंवरलाल सेन और मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी की उपस्थिति में रविवार को आए हुए देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ नशा मुक्ति रैली निकाली गई । जिसमे देशभर के हजारो की संख्या में भक्तों ने भाग लेते हुए महाराज की प्रेरणा से परिवार व समाज को नशा मुक्त करने के लिए संकल्प लिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि रैली चक्की वाले बाबा के मंदिर से होती हुई मुख्य मंदिर में आई। रैली में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं ने ‘नशा छोड़ो, घर को जोड़ो’ जैसे कई नारों से पूरे राजगढ़ गाँव को गुंजायमान कर दिया। रैली में सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्तिभाव से भाग लिया।

- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अति दुर्लभ मलद्वार मार्ग पुननिर्माण का किया सफल आपरेशनमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एक जटिल एवं दुर्लभ शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।ब्यावर निवासी 4 वर्षीय बालक को लगभग तीन माह पूर्व गर्म तेल से जलने की गंभीर दुर्घटना हुई थी। इस दुर्घटना में जननांग एवं मल मार्ग (एनस ) के आसपास का भाग प्रभावित… Read more: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अति दुर्लभ मलद्वार मार्ग पुननिर्माण का किया सफल आपरेशन
- राज्य स्तरीय अगंदान जागरुकता कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर को मिला सर्वश्रेष्ठ NTORC सेन्टर पुरस्कारमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । राज्य स्तरीय अंगदान जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर के न्यू एकेडमिक ब्लॉक ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर को अंगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए “सर्वश्रेष्ठ NTORC सेंटर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान… Read more: राज्य स्तरीय अगंदान जागरुकता कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर को मिला सर्वश्रेष्ठ NTORC सेन्टर पुरस्कार
- पतंजलि योग समिति ब्यावर में योग कराने वाले प्रवीन मंगल बने सहयोग शिक्षकमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । श्री कृष्णi योग मंच सुभाष उद्यान ब्यावर पर योगाचार्य आनंद कुमावत के सानिध्य में नियमित योग अभ्यास करने वाले ब्यावर जिले के प्रवीन मंगल को पतंजलि योग समिति के अंतर्गत जुलाई 2026 से सहयोग शिक्षक के पद पर चयनित किया गया । सहयोग शिक्षक बनने पर योग मंच के साथियों… Read more: पतंजलि योग समिति ब्यावर में योग कराने वाले प्रवीन मंगल बने सहयोग शिक्षक
- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद का संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन , विधालय का क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ चयनमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 अजमेर में आयोजित संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नसीराबाद के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय ने समूह नृत्य, समूह गायन, लोक वाद्यवृंद (फोक ऑर्केस्ट्रा) तथा लोक नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान… Read more: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद का संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व प्रतियोगिता में रहा शानदार प्रदर्शन , विधालय का क्षेत्रीय स्तर के लिए हुआ चयन
- केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ भैरव धाम आकर भैरव बाबा के किये दर्शनमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । सावन के सोमवार को राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने ग्राम राजगढ़ स्थित मसानिया भैरव धाम पर मंदिर के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गहलोत ने मंदिर… Read more: केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने राजगढ़ भैरव धाम आकर भैरव बाबा के किये दर्शन
‘राजगढ़ धाम की अनोखी पहचान-नशा मुक्त हो हर इन्सान’ – चम्पालाल महाराज
रैली से पूर्व चम्पालाल महाराज ने आए हुए हजारो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा नशा सम्पूर्ण परिवार को सर्वनाश की ओर ले जाता है। नशा करने वाला परिवार व समाज पिछड़ जाता है। नशा काल व विनाश का कारण बनता है।
नवरात्रा महोत्सव की व्यवस्था का लेकर हुई बैठक
मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में राजगढ़ मसाणिया भैरव भक्त मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। गुरूदेव ने बैठक में नवरात्रा महोत्सव व छठ मेले की तैयारियों का जायजा लिया।

