स्वतंत्रता दिवस पर छावनी परिषद कार्यालय एवं उड़ान विधालय ( दिव्यांग बच्चों) का में किया ध्वाजारोहण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी महोदय मो. साकिब आलम ने छावनी परिषद कार्यालय परिसर एवं उड़ान विशेष विद्यालय (दिव्यांग Special Children) में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया। इसके पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विशेष दिव्यांग बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता प्रथम सारा मिर्जी कक्षा XI-A, द्वितीय उज्ज्वल कक्षा XI-A, तृतीय गुंजन मोरी कक्षा XI-D,
तृतीय कल्पना कक्षा X-A,
मॉडल प्रतियोगिता मे प्रथम सोफिया कक्षा XI-B,
द्वितीय कनिष्का सोनी कक्षा XI-C,
तृतीय सुमायला कक्षा XI-B रही।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान के फलस्वरूप हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का यह पर्व हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।
उन्होंने उपस्थित जनों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा नसीराबाद छावनी को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्य अधिशासी अधिकारी मो. साकिब आलम ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण न करें, स्वच्छता बनाए रखें, कचरा सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न डालें, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सहयोग करें, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें, जल संरक्षण अपनाएँ, सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा करें तथा यातायात एवं नागरिक अनुशासन का पालन करें।
उन्होंने बताया कि एक स्वच्छ, हरित एवं विकसित नसीराबाद छावनी का निर्माण केवल परिषद का दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। नागरिकों की सक्रिय सहभागिता से ही छावनी को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से पूरा वातावरण देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment