मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में स्वतन्त्रता दिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर देरांठू , भटियाणी, दिलवाड़ा, दिलवाडी, राताखेडा आदि विधालयो में झण्डा रोहण के पश्चात देश भक्ति गीत, नाटक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में झण्डा रोहण संस्था प्रधान नवीन सागर सोनी, महात्मा गांधी विधालय पर अनिल गोयल, राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र पर ऐनम इन्द्र पाल कौर, ग्राम पंचायत भवन पर प्रस्तावक विजेन्द्र सिंह राठौड़, राजकीय प्रा विधालय माताजी का खेडा पर सुरेन्द्र वैष्णव, प्रतिभावान बाल भारती पर राजेंद्र सिंह राठौड़, सुशीला पब्लिक स्कूल पर हनुमान प्रसाद मेहरा, श्री चन्द्र नाथ विधा मन्दिर पर संस्था प्रधान राजेश व भामाशाह गोविन्द जिन्दल, सिल्वर स्टार स्कूल पर हिमांशु यादव ने झण्डा रोहण किया।