स्वतन्त्रता दिवस पर उपखण्ड स्तर पर भामाशाह सम्मान से सम्मानित हुए श्याम सुन्दर वैष्णव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। देश की 80वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित उपखंड स्तरीय समारोह में सावंतसर , किशनगढ़ निवासी श्याम सुंदर वैष्णव (अग्रावत) को शिक्षा क्षेत्र में भामाशाह के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपखंड प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए सेवा और दान कार्यों से सैकड़ों छात्र-छात्राओ का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। यह सम्मान पूरे किशनगढ़ और सांवतसर के लिए गर्व का विषय है।
श्याम सुंदर वैष्णव (अग्रावत) को इस सम्मान के लिए वैष्णव समाज की सभी समितियों के पदाधिकारीयो ने बहुत-बहुत हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की है । वैष्णव, समाज की कई राष्ट्रीय समितियों के पदों पर रहकर समाज सेवा कार्यों में सदा अग्रणी रहते हैं।
आपको मिला यह सम्मान समाज के लिए प्रेरणा है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment