भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध में उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR 2027) कार्यक्रम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) कल्पित शिवरान की अध्यक्षता में सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) की ओर से शिवप्रकाश गुर्जर, सम्पत सिंह राठौड़, योगेश परिहार व अजय गौड़ तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से महेश मेहरा, हीरा सिंह रावत व महेश बाबानी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समय-सारणी से अवगत कराते हुए बताया गया कि एकीकृत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 को किया जाएगा, जिसके पश्चात 12 नवम्बर 2026 से 11 दिसम्बर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसम्बर 2026 तक किया जाकर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा। प्रतिनिधियों से प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल एजेण्ट नियुक्त करने का आग्रह किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment