उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन ( दिव्यांग) स्कूल नसीराबाद में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद छावनी परिषद द्वारा संचालित उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल, हनुमान चौक नसीराबाद में सोमवार को दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम सर एवं सेंटर इंचार्ज आकाश जैदिया के निर्देशानुसार किया गया। दीपावली सेलिब्रेशन के दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियों में भाग लिया। बच्चों ने शुभ-लाभ, स्वास्तिक एवं मिट्टी के दीपक तैयार किए तथा दीपावली से संबंधित आकर्षक पोस्टर बनाए। इसके बाद माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का मुंह मीठा करवाया गया। बच्चों ने पारंपरिक रूप से फुलझड़ी, जमीन चकरी, पॉप और अनार आदि के साथ दीपावली का आनंद लिया। पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज आकाश जैदिया, भीमराज सुमन विशेष शिक्षक, कृष्णा शर्मा विशेष शिक्षिका एवं डॉ. लक्षिका सनाढ्य सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को त्योहारों की खुशियों से जोड़ते हुए उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह ने दीपावली समारोह को यादगार बना दिया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment