मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के कोटा रोड , राधास्वामी सत्संग न्यास के निकट स्थित श्री बासक बाबा (तेजाजी धाम) पर धाम उपासक रणजीत महाराज के सानिध्य में समिति द्वारा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंचो का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में नसीराबाद नगरपालिका चेयरमैन सुखदेव चौधरी, पार्षद संजय यादव, देरांठू सरपंच दिनेश चौधरी, लोहरवाड़ा सरपंच घनश्याम चौधरी, दिलवाड़ा सरपंच राकेश प्रजापति, भटियाणी सरपंच हनुमान खटीक, सनोद सरपंच गोरधन चौधरी, न्यारा सरपंच नृसिंह रावत वह उपसरपंच देरांठू राजकुमार पाटोदी, लोहरवाड़ा उपसरपंच ओमप्रकाश वैष्णव, भटियाणी उपसरपंच ओमप्रकाश गुर्जर, दिलवाड़ा उपसरपंच सांवरा गुर्जर, जसवन्तपुरा उपसरपंच करणसिंह तोगडा सहित मुकेश चौधरी दिलवाड़ा, पुखराज टांक आदि का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुवालाल पापडिया, बुद्धराम फडौदा, रणजीत फडौल्या, शिवकरण जाट, गोपीलाल जाट( जयगुरुदेव), सुरेन्द्र डुक्या, हुकमचन्द सेठी, जयसिंह चौधरी, कालु फडौदा, हेमराज बडवाल , संजय टिटया, मगंल वैष्णव आदि उपस्थित थे।