युवाओं को आगे बढ़ाने हेतु वैष्णव समाज ब्यावर ने किया जिला स्तरीय शिक्षा निधि समिति का गठन, 16 अगस्त को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । वैष्णव सेवा समिति एवं चतुर्थ सम्प्रदाय वैष्णव समाज ब्यावर के तत्वावधान में रविवार को वैष्णव समाज भवन दयानगर ब्यावर में वैष्णव समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “वैष्णव समाज ब्यावर जिला शिक्षा निधि” का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्विरोध पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्रीदास किलावत रास , उपाध्यक्ष प्रकाशचंद शोभावत, सचिव नरेन्द्र कुमार अग्रावत,
सह सचिव श्री किशन अग्रावत ,
कोषाध्यक्ष नाथुदास वैष्णव ,
सह कोषाध्यक्ष गोपाल वैष्णव सरमालिया, शिक्षा निधि सलाहकार डॉ. नरेन्द्र राघवचेतन व प्रशान्त तत्वेदी RAS, विधि सलाहकार सुरेश वैष्णव VHP व
एडवोकेट बालकृष्ण अग्रावत,
मिडिया प्रभारी सत्यनारायण वैष्णव जेठाना, प्रवीण लक्ष्करी, नेमदास लाम्बिया, राहुल किलावत,
संगठन मंत्री सांवर विठ्लानन्दी,
दशरथ हरिव्यासी जामोला मसुदा, मदनदास मुरायला, दिनेश वैष्णव बैड़कला, कपील टीलावत, राजेन्द्र लक्ष्करी, निरंजन कुबावत,
सलाहकार भगवती प्रसाद पूर्ण बैराठी आगेवा , मनीष कुमार टिलावत बाबरा, ओमप्रकाश तत्वेदी राबड़ियावास,
शान्तिलाल टिलावत ,
धर्मीचंद चित्रानागा ,
कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द दास भगवानपुरा,
शिवदयाल दिवाकर उपस्थित थे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु आगामी 16 अगस्त 2026 को ब्यावर में जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की रूपरेखा एवं तैयारियों के लिए शिक्षा निधि समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर शिक्षा निधि संरक्षक समिति में वैष्णव सेवा समिति अध्यक्ष रमेश प्रसादजी, चतुर्थ सम्प्रदाय वैष्णव समाज अध्यक्ष बालकृष्णजी, कैलाशचंद्र हरिव्यासी, श्री राम गोपालजी, बृजकिशोर , ईश्वरदास , सुरेश चन्द्र वैष्णव, शिक्षाविद् मदनदास , जगदीश प्रसाद बिराटीयांकला, धर्मीचंद, विष्णु दत्त , अनील किलावत अतिरिक्त विकास अधिकारी रायपुर , प्रेम दास शोभावत, नन्द किशोर किलावत, शिवदास लक्ष्करी, अनोप शोभावत, श्री मति गीतादेवी वैष्णव सरपंच देवास, अशोक वैष्णव उप सरपंच ब्यावर खास, सत्यनारायण टिलावत बाबरा, द्वारका दास अग्रावत बाबरा, धनश्याम दास रास , बजरंग दास पुर्ण पांग्यलिया, रमेश हरिव्यासी आर आई उपस्थित थे । बैठक में कई गणमान्य समाज बन्धुओं को भी संरक्षक नियुक्त किया गया। जिसमें
नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीदास वैष्णव रास भी थे। बैठक में आये सभी समाज बन्धुओं का आभार व्यक्त किया व समाज से अपील की गई कि शिक्षा निधि को अधिक से अधिक सहयोग प्रदान कर समाज के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल भविष्य मे बने।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment