रामपुरा तेजाजी बासक बाबा धाम पीठ पर दशमी का भरा मेला , हुए कई धार्मिक कार्यक्रम

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री वीर तेजाजी बासक बाबा पीठ रामपुरा पर गुप्त नवरात्र की दशमी को धार्मिक कार्यक्रम व हवन का आयोजन महामंडलेश्वर रमाकांत दास महाराज के सानिध्य में हुआ। पंडित आचार्य रामरतन शर्मा, बसराम थरोदा व किशन शर्मा ने बताया कि तेजाजी बासक बाबा पीठ पीठ में गुप्त नवरात्र के समापन पर हवन , मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना की गई । इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बासक बाबा के साक्षात दर्शन किए । मन्दिर में नौ दिनों तक भक्तो ने देवी की पुजा अर्चना की व विशेष अनुष्ठान किया । जिसमें दुर्गा सप्तशती का पाठ और मंत्र हुए । ब्रह्म मुहूर्त में 4 :15 बजे बासक बाबा की विशेष चौकी लगी । श्रद्धालुओं के लिए कड़ा -चौकी -कांटा- ताती आदि तैयार किए गए। इस कार्यक्रम में महन्त रामदास महाराज , अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ , उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल, व्यवस्थापक मोहनलाल शर्मा , रतन वैष्णव, ओमप्रकाश शर्मा, नोरत प्रजापति ढाल , गोपाल लाल मारवाड़ा , घनश्याम वैष्णव, सौरभ कुमार सैन, रतन फौजी , छोटू प्रजापति , सत्यनारायण सोनी, निखिल उपाध्याय झिपिया, ओमप्रकाश चौहान, कालू शर्मा आदि सहित कई भक्त गण उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment