देरांठू में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टे किए वितरित, मौके पर ग्रामीणों की कई समस्याओं का हुआ निस्तारण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद तहसील के ग्राम पंचायत देरांठू के पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे आये प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मौके पर ही आमजन की समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की। शिविर उपखण्ड अधिकारी कल्पित शिवरान, तहसीलदार राकेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति श्रीनगर मुकेश कांकाणी तथा विकास अधिकारी महेश चौधरी के सानिध्य में हुआ। ग्राम विकास अधिकारी लेखराज रावत ने बताया कि शिविर में 35 ग्रामीणों को आवासीय पट्टे वितरित किए गए। इनमें विजय सिंह रावत पुत्र छीतर सिंह रावत एवं गीता पत्नी चौथू रेगर सहित पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही पट्टे प्रदान कर वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त की गई।
राजस्व विभाग की ओर से गिरदावर माया चौधरी तथा पटवारी धर्मेंद्र सांवर, अक्षय कसोटिया, दुलाराम एवं अब्दुल रज्जाक ने राजस्व मामलों का त्वरित निस्तारण किया। शिविर में 7 भूमि विभाजन बंटवारे, 15 शुद्धि पत्र तथा 5 से अधिक रास्ता विवादों का मौके पर समाधान कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई। कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षक मनीराम जाट ने किसानों को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क खरीफ मिनीकिट वितरण के लिए किसानों का चयन किया गया। साथ ही कृषि यंत्र, तारबंदी, फार्म पॉण्ड एवं पाइपलाइन योजनाओं के आवेदन तैयार कराए गए तथा किसानों के मोबाइल में राज किसान ऐप डाउनलोड करवाकर उन्हें ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ा गया। शिविर में किसानों ने फसल खराबे के मुआवजे की मांग भी रखी। इस पर उपखंड अधिकारी ने आपदा राहत विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेकर किसानों को आश्वस्त किया कि शेष मुआवजा राशि शीघ्र ही उनके बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। शिविर में विधुत विभाग, जलदाय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों ने पानी 5-6 दिन से समय पर नहीं आने की शिकायत की , जिस पर कर्मचारी ने पानी की टंकी से ग्राम तक हो रखे अवैध कनेक्शनो से सप्लाई कम आने की जानकारी दी व मुख्य पाईप लाईन से बाड़ों व घरों में हो रखे अवैध कनेक्शनों को विभाग द्वारा हटवाने की मांग रखी । जिस पर जलदाय विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र अभियान चलाकर हटवाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया।
ग्रामीणों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने पर प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी एवं प्रभावी अभियान बताया। शिविर में भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर शीतल पेयजल, टेंट,एंव बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। इस मौके पर नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय संस्था प्रधान नवीन सागर सोनी , महात्मा गांधी अंग्रेजी विधालय संस्था प्रधान अनिल गोयल, विधालय एन एम इन्द्र पाल कौर, ग्राम पंचायत प्रशासक विजेंद्र सिंह राठौड़, दिनेश चौधरी रामनारायण जाट, गोपी लाल पापडिया, विनोद मेघवंशी, आनंद वैष्णव सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विनिता वैष्णव, विष्णु वैष्णव, सुमित्रा दाधिच, सुशिला दाधीच, दौलत कंवर , कान्ता राव, विष्णु देवी जाट , स्नेहलता दाधीच , सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment