मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । वैष्णव युवा संगठन परिषद परिक्षेत्र केकड़ी की चुनाव सभा, नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं युवा सामूहिक गोठ का आयोजन रविवार को आगर के बालाजी मंदिर, बोगला में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद आयोजित चुनाव सभा में वैष्णव समाज के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान जयप्रकाश वैष्णव (रामगढ़) को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिए जयप्रकाश वैष्णव के नाम पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई। इसके साथ ही संगठन की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। कार्यक्रम में युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम जी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर बिजोलिया एवं युवा महासभा के पवन वैष्णव जहाजपुर, रामकिशन वैष्णव पत्रकार विजयनगर सहित समाज के गणमान्यजन एवं युवा मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, समाज में युवाओं की भूमिका और सामाजिक एकजुटता को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर संगठन को सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों एवं सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के युवाओं को एकजुट होकर सामाजिक, धार्मिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। संगठन के माध्यम से युवाओं को जोड़ने और समाजहित में विभिन्न गतिविधियां संचालित करने पर भी चर्चा की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश वैष्णव रामगढ़ ने सभी समाजबंधुओं एवं युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि रामानंद जयंती इस बार बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी तथा इसमें समाज के सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में समाज बंधुओं ने सामूहिक रूप से युवा सामूहिक गोठ में भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा। कार्यकारिणी में मोहित वैष्णव तस्वारिया, किशन वैष्णव पाडल्या, विनोद वैष्णव भांवसा, डॉ. राहुल वैष्णव पारा, सुमित वैष्णव सदारा, हनुमान वैष्णव जूनिया एवं शंकर वैष्णव मालेड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं धर्मराज वैष्णव डाबर को महासचिव, संजय वैष्णव सांकरिया को कोषाध्यक्ष, सुरेश वैष्णव सांपला को प्रवक्ता, गोविन्द वैष्णव केकड़ी को मीडिया प्रभारी, सागर वैष्णव खिड़की गेट को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी तथा लक्ष्मण वैष्णव सांकरिया को संगठन मंत्री/प्रभारी बनाया गया। बुद्धिप्रकाश वैष्णव पारा, द्वारका वैष्णव, महेश वैष्णव, उमेश वैष्णव, तेजमल वैष्णव, राजेश वैष्णव, शिवांश वैष्णव सलारी एवं महावीर वैष्णव देवगांव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम में युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तम जी वैष्णव ने समाज के युवाओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा समाज की शक्ति हैं और उनकी सकारात्मक ऊर्जा से समाज को नई दिशा दी जा सकती है। प्रदेश अध्यक्ष युवा महासभा उमाशंकर बिजोलिया ने कहा कि युवाओं को सामाजिक सरोकारों के साथ आगे बढ़ते हुए समाजहित में रचनात्मक कार्य करने चाहिए। उन्होंने संगठन के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया। युवा महासभा के पवन वैष्णव जहाजपुर ने युवाओं को संगठित होकर समाज की एकता और विकास के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी युवाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
संगठन के संरक्षक परमेश्वर टीलावत ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
नवनियुक्त संगठन मंत्री लक्ष्मण वैष्णव सांकरिया ने संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाजहित के कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में उमाशंकर वैष्णव चौसला, सर्वेश्वर वैष्णव, गणेश वैष्णव, दुर्गेश वैष्णव, द्वारका वैष्णव, महेश वैष्णव, रामजी लाल वैष्णव, दिनेश वैष्णव रणजीतपुरा, गौतम वैष्णव, शत्रुघ्न वैष्णव, गोविन्द वैष्णव एलएक्सबी, मयंक वैष्णव, मुकेश वैष्णव, दिनेश वैष्णव सावर रोड, तेजमल वैष्णव, शंकर वैष्णव, राजेश टीलावत, खुशराज वैष्णव, मनोज वैष्णव, अमित वैष्णव केकड़ी, अमित वैष्णव बोगला, बुद्धिप्रकाश वैष्णव सरसड़ी, सागर वैष्णव, भगवान वैष्णव, पप्पू वैष्णव, गौरव वैष्णव, लाभचंद वैष्णव, सूरज वैष्णव, राजकुमार वैष्णव कालेड़ा, अनिल वैष्णव, वासुदेव त्यागी, प्रीतम त्यागी, दक्ष वैष्णव, अशोक कुमार वैष्णव पारा, विजय वैष्णव, नवल वैष्णव, रमेश वैष्णव, देवीशंकर वैष्णव, मनोज वैष्णव एलएक्सबी, बुद्धिप्रकाश वैष्णव एलएक्सबी, श्रीराम वैष्णव एलएक्सबी, सुनील वैष्णव सलारी, बालमुकुंद वैष्णव, शुभम वैष्णव, राजेश वैष्णव सोडा, जुगल वैष्णव चोसला, चंद्रशेखर वैष्णव, पवन वैष्णव, दिनेश वैष्णव पुरानी केकड़ी, अंकित वैष्णव कनोज, कानाराम वैष्णव, भागवती प्रसाद वैष्णव, ईश्वर वैष्णव, प्रशांत वैष्णव सरवाड़, रघुवीर वैष्णव, शिवजी वैष्णव, आयुष वैष्णव, प्रभुदयाल वैष्णव, विष्णु वैष्णव, सुरेन्द्र वैष्णव, दिलकुश वैष्णव, सांवरलाल वैष्णव, सागर वैष्णव, सुरेश वैष्णव मंडा, अशोक कुमार वैष्णव नासिरदा, बबलू वैष्णव, शिवांश बैरागी, अतुल बैरागी, मुकेश वैष्णव सरसड़ी, ओमप्रकाश वैष्णव सरसड़ी, रोडू वैष्णव देवगांव, सुनील वैष्णव ब्यावर रोड, राजकुमार वैष्णव , जित्तू वैष्णव, राजेश वैष्णव सापुंदा रोड, धनराज वैष्णव सुपा, दशरथ वैष्णव सरसरी गेट, धनराज वैष्णव बड़ा गुवाड़ा, प्रदीप वैष्णव, लक्ष्मण वैष्णव, संदीप वैष्णव, रविन्द्र वैष्णव पीआरओ भीलवाड़ा, रौनक वैष्णव एवं अभिषेक वैष्णव नासिरदा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।