नसीराबाद क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर सनोद स्थित आश्रम में संत श्री रामदास महात्यागी, खारी का लाम्बा स्थित आश्रम में महन्त रामदास त्यागी , राजगढ़ भैरव धाम में उपासक चम्पालाल सैन महाराज, राताखेडा स्थित भैरव धाम मन्दिर में उपासक शिव जी प्रजापति, बासक बाबा तेजाजी धाम मन्दिर रामपुरा में महामण्डलेश्वर रमाकान्त दास महाराज, कोटा रोड स्थित बासक बाबा तेजाजी धाम पर रणजीत महाराज , बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में पुजारी परिवार व रामनिवास वैष्णव के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सभी धार्मिक स्थलों पर रात्रि में भजन कीर्तन हुए। गुरु पूर्णिमा के पर्व पर सुबह से ही गुरु परम्परा के साथ पुजन प्रारम्भ हो गया । गुरु पुजन के दौरान शिष्यों ने गुरु परम्परा के तहत गुरु के चरण धोकर माला , श्री फल , नारियल व भेंट भेटकर गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु पुर्णिमा के अवसर पर सभी मन्दिरों व संत आश्रमों में दिन भर भीड़ रही । इस अवसर पर भण्डारे के आयोजन भी हुये।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment