मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद दिगम्बर जैन युवा परिषद के अध्यक्ष
निहाल चन्द बड़जात्या ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मांगपत्र भेजते हुए विद्यासागर महाराज की स्मृति में सर्किल चौराहे का निमार्ण व उसका नामकरण विधासागर महाराज सर्किल किए जाने की मांग की । उन्होंने बताया कि ऐसे महान संत विभूति की स्मृति मे आज तक किसी भी प्रमुख चौराहे अथवा सर्किल का नामकरण नहीं होना, जैन समाज की जन भावनाओं के अनुरूप नहीं है। मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि विद्यासागर महाराज ने अपने तप त्याग वैराग्य संयम व आध्यात्मिक साधना के माध्यम से जैन धर्म के मूल सिद्धांतों अहिंसा- करुणा – आत्म संयम और सदाचार का देशभर में व्यापक प्रचार -प्रसार किया। उनका जीवन केवल जैन समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। बडजात्या ने मांग पत्र में उल्लेख किया है कि आने वाली पीढ़ियों को ऐसी महान विभूति के जीवन त्याग और तपस्या से प्रेरणा मिले , इसके लिए उनके नाम पर एक भव्य सर्कल या चौराहे का निर्माण व नामकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जैन समाज के प्रतिनिधियों की जन भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर शीघ्र कार्यवाही करने की अपील मुख्यमंत्री से की है । मांग पत्र देते समय वरिष्ठ समाज सेवी सुमेर चंद सेठी, प्रेमचंद अजमेरा, ओम बडजात्या, विजय गदिया ,जैन इवनिंग क्लब के सदस्य विनोद पाटनी, अजीत गोधा, विकास सेठी , अरुण पाटनी, विजय अजमेरा, सुनील पाटनी, विनोद अजमेरा , निलेश सोनी , मनोज सेठी व श्वेतांबर समाज के विमल मुनोत ने मुख्यमंत्री से सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया ।