सराना थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 किलो 76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित 40 हजार रुपए नगदी के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सराना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 किलो 76 ग्राम अवैध मादक पदार्थ‌ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ की बिक्री से अर्जित हुई 40 हजार की नकद राशि भी जब्त की है।
थानाधिकारी नाहर सिंह मीणा ने बताया कि आरोपी बलराम जाति जाट उम्र 29 साल निवासी सराना गुरुवार 2 जुलाई को सराना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ की बिक्री में था। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ एवं नकदी बरामद की गई। जब्त किए गए मादक पदार्थ का कुल वजन 10 किलो 76 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी बलराम जाट के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाता था और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।
सराना थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्यवाही में थाना अधिकारी नाहर सिंह मीणा , कांस्टेबल रामनिवास, अरुण चौधरी , अभिषेक व अभय सिंह का विशेष सहयोग रहा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment