श्री चन्द्र नाथ आदर्श विद्या मंदिर में खेल दिवस पर बैटरी टेस्ट का हुआ आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के देरांठू रोड पर स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर में खेल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के शारीरिक प्रमुख मोहनलाल खीची के नेतृत्व में विद्यार्थियों का बैटरी टेस्ट आयोजित किया गया। इस परीक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति, गति एवं फिटनेस का आकलन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शारीरिक प्रमुख मोहनलाल खीची ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुस्सर ने कहा कि खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment