जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर Hepatitis: Let’s break it down थीम पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अजमेर के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ अनिल सामरिया के नेतृत्व में मंगलवार को प्रातः 9 बजे जेएलएन मेडिकल कॉलेज से लगभग 300 बच्चों की विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योंत्स्ना रंगा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अस्पताल अधीक्षक डॉ अरविंद खरे ने बताया कि यह रैली जेएलएन मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर बजरंगगढ़ सर्किल तक गई तथा पुनः मेडिकल कॉलेज परिसर में आकर सम्पन्न हुई।
सुप्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. एम. पी. शर्मा ने रैली में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस रोग से बचाव की जानकारी दी।
नोडल ऑफिसर NVHCP डॉ ज्योत्सना चांदवानी ने बताया कि इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनिल सामरिया ने रैली में शामिल सभी बच्चों को अंगदान के प्रति जागरूक करते हुए अंगदान की शपथ भी दिलाई गई तथा समाज में हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार तथा अंगदान के महत्व का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉ. गरिमा बाफना, डॉ. कमलेश तनवानी, डॉ गीता परिहार, डॉ. मनोज, डॉ. मुनेश मीणा, डॉ अमित यादव, डॉ राजमणि, डॉ महेश मेहता सहित अन्य चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment