नई दिल्ली। भारत में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ ही AC की जरूरत भी बढ़ गई है। जब ज्यादा गर्मी होती है तो ऐसे में बिना एयर कंडीशनर के रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर आप ज्यादा खर्च के डर से नया एसी नहीं खरीद रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं आप कम पैसे खर्च कर भी एसी खरीद सकते हैं और एसी का मजा ले सकते हैं। जी हां पैसों की बचत करने के लिए एसी खरीदने की जगह पर उसे किराये पर लेना ज्यादा सही है। जी हां किराये पर एसी लेने का एक लाभ यह भी है कि आपको इसके मेंटेनेंस का खर्च नहीं लेना पड़ता है। एसी को किराये पर घर पर लाने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है और आप उसे घर बैठे ही किराये पर ले सकते हैं।
- नवनिर्वाचित पालिका चेयरमैन विष्णु देवी का वैष्णव समाज ने किया स्वागतमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । वैष्णव समाज बिजयनगर, गुलाबपुरा क्षेत्र द्वारा नवनिर्वाचित पालिका चेयरमैन विष्णु देवी, सुनिल वैष्णव का टीकम… Read more: नवनिर्वाचित पालिका चेयरमैन विष्णु देवी का वैष्णव समाज ने किया स्वागत
- श्री नगर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए निकलीं आरक्षण लाटरी, महिलाओं को मिला 10 पंचायतों में मौकामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पंचायत समिति श्रीनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के बुधवार को आरक्षण… Read more: श्री नगर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए निकलीं आरक्षण लाटरी, महिलाओं को मिला 10 पंचायतों में मौका
- नसीराबाद की सेन्ट जोन्स विधालय के छात्र विराट पथरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राप्त किया स्वर्ण पदकमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/जगत अजमेर । 70 वी जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के अंतर्गत वुशू खेल प्रतियोगिता जो सन्त सुधा सागर… Read more: नसीराबाद की सेन्ट जोन्स विधालय के छात्र विराट पथरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्राप्त किया स्वर्ण पदक
- राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में मनाया आयुर्वेदिक दिवसमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में बुधवार को आयुर्वेदिक दिवस बनाया गया। डॉक्टर सीमा गुर्जर ने बताया… Read more: राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में मनाया आयुर्वेदिक दिवस
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनायामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय परिसर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में बुधवार को आयुर्वेद दिवस के अवसर पर… Read more: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया
Rentmojo: एयर कंडीशनर को किराये पर लेना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय के लिए एसी को किराये पर पाने का प्लान बना रहे हैं। रेंटमोजो फ्री रीलोकेशन और अपग्रेड फीचर देता है। अगर आप 1 टन कैपेसिटी वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर को किराये पर लेते हैं तो उसके लिए किराये की शुरुआत 1,399 रुपये प्रति माह होती है। वहीं 1 टन कैपेसिटी वाले एयर कंडीशनर को किराये पर लेने के लिए 1,949 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है, हालांकि यह आपको वापस मिल जाता है। रेंटोमोजो इंस्टॉलेशन चार्ज के तौर पर 1,500 रुपये लेता है, जिसमें एसी के लिए पानी का पाइप शामिल है।
CityFurnish: सिटीफर्निश गर्मियों के दौरान एसी की डिमांड को पूरा करने वाली एक एसी रेंटल सर्विस है। अगर आप 1 टन कैपेसिटी वाले विंडो एसी को रेंट पर घर ले जाना चाहते हैं तो सिटीफर्निश आपसे प्रति माह 1,069 रुपये चार्ज करती है। इसके लिए 1 हजार रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज और 2,749 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट भी शामिल है। वहीं 1 टन स्प्लिट एसी के लिए 1,249 रुपये प्रति माह किराया है और एसी को इनस्टॉल करने के लिए 1,500 रुपये चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर 2,799 रुपये देने होंगे।
FairRent: फेयरेंट से 1.5 टन का विंडो एसी किराए पर लेने के लिए 1,375 रुपये मंथली चार्ज देना होता है, जिसके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज के साथ-साथ यूनिट के साथ बंडल किए गए स्टेबलाइजर भी शामिल हैं। फेयरेंट एसी के रेंटल टाइम के साथ कई फ्री सर्विस भी प्रदान करता है। अगर आप इसे पूरे सीजन के लिए रखते हैं तो फेयरेंट के पास स्पेशल लॉन्ग टर्म सर्विस प्लान भी मौजूद हैं।
Rentloco: प्लेटफॉर्म में यूजर्स के लिए विंडो एसी और स्प्लिट एसी का ऑप्शन शामिल है। इसका मंथली रेंटल 1,299 रुपये और 1,599 रुपये है। रेंटलोको से यूजर्स को मिनिमम 3 माह के लिए एसी रेंट पर लेना होता है। वहीं 1.5 टन विंडो एसी के लिए 1,532 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट प्रदान करना होता है।