मात्र 1500 रुपये में आपके घर पहुंचेगा AC, झंझट खत्म
नई दिल्ली। भारत में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ ही AC की जरूरत भी बढ़ गई है। जब ज्यादा गर्मी होती है तो ऐसे में बिना एयर कंडीशनर के रहना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर आप ज्यादा खर्च के डर से नया एसी नहीं खरीद रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं आप कम पैसे खर्च कर भी एसी खरीद सकते हैं और एसी का मजा ले सकते हैं। जी हां पैसों की बचत करने के लिए एसी खरीदने की जगह पर उसे किराये पर लेना ज्यादा सही है। जी हां किराये पर एसी लेने का एक लाभ यह भी है कि आपको इसके मेंटेनेंस का खर्च नहीं लेना पड़ता है। एसी को किराये पर घर पर लाने के लिए आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है और आप उसे घर बैठे ही किराये पर ले सकते हैं।

- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों, चिकित्सालयों में कर्मचारियों आदि ने योग दिवस मनायामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों, चिकित्सालयों, संस्थाओं में योग दिवस मनाया गया।… Read more: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकारी विद्यालयों, संस्थानों, चिकित्सालयों में कर्मचारियों आदि ने योग दिवस मनाया
- जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गयामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। जिसमें 976 योग… Read more: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
- राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61 वाॅ जन्मोत्सव भक्तों ने हर्षोल्लास व धूमधाम से मनायामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। भैरवधाम राजगढ के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61 वाॅ जन्मोत्सव भक्तों के सानिध्य में हर्षोल्लास… Read more: राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61 वाॅ जन्मोत्सव भक्तों ने हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया
- जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सकों ने लम्बे से सांस फूलने, हृदय की तेज धड़कन, पैरों में सूजन व बार बार खांसी से परेशान महिला का सफल आपरेशन कर दी राहतमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पुष्कर निवासी 28 वर्षीय महिला जो कि लम्बे समय से सांस फूलना, हदय की धड़कन अनियमित… Read more: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के चिकित्सकों ने लम्बे से सांस फूलने, हृदय की तेज धड़कन, पैरों में सूजन व बार बार खांसी से परेशान महिला का सफल आपरेशन कर दी राहत
- राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा संचालित कार्यक्रम में प्रारम्भिक बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार मार्गदर्शिका एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया आयोजितमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । राजस्थान महिला कल्याण मण्डल, चाचियावास द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत समुदाय में प्रारंभिक बाल विकास… Read more: राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास द्बारा संचालित कार्यक्रम में प्रारम्भिक बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार मार्गदर्शिका एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया आयोजित
Rentmojo: एयर कंडीशनर को किराये पर लेना इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने समय के लिए एसी को किराये पर पाने का प्लान बना रहे हैं। रेंटमोजो फ्री रीलोकेशन और अपग्रेड फीचर देता है। अगर आप 1 टन कैपेसिटी वाले स्प्लिट एयर कंडीशनर को किराये पर लेते हैं तो उसके लिए किराये की शुरुआत 1,399 रुपये प्रति माह होती है। वहीं 1 टन कैपेसिटी वाले एयर कंडीशनर को किराये पर लेने के लिए 1,949 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होता है, हालांकि यह आपको वापस मिल जाता है। रेंटोमोजो इंस्टॉलेशन चार्ज के तौर पर 1,500 रुपये लेता है, जिसमें एसी के लिए पानी का पाइप शामिल है।
CityFurnish: सिटीफर्निश गर्मियों के दौरान एसी की डिमांड को पूरा करने वाली एक एसी रेंटल सर्विस है। अगर आप 1 टन कैपेसिटी वाले विंडो एसी को रेंट पर घर ले जाना चाहते हैं तो सिटीफर्निश आपसे प्रति माह 1,069 रुपये चार्ज करती है। इसके लिए 1 हजार रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज और 2,749 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट अमाउंट भी शामिल है। वहीं 1 टन स्प्लिट एसी के लिए 1,249 रुपये प्रति माह किराया है और एसी को इनस्टॉल करने के लिए 1,500 रुपये चार्ज और सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर 2,799 रुपये देने होंगे।
FairRent: फेयरेंट से 1.5 टन का विंडो एसी किराए पर लेने के लिए 1,375 रुपये मंथली चार्ज देना होता है, जिसके लिए इंस्टॉलेशन चार्ज के साथ-साथ यूनिट के साथ बंडल किए गए स्टेबलाइजर भी शामिल हैं। फेयरेंट एसी के रेंटल टाइम के साथ कई फ्री सर्विस भी प्रदान करता है। अगर आप इसे पूरे सीजन के लिए रखते हैं तो फेयरेंट के पास स्पेशल लॉन्ग टर्म सर्विस प्लान भी मौजूद हैं।
Rentloco: प्लेटफॉर्म में यूजर्स के लिए विंडो एसी और स्प्लिट एसी का ऑप्शन शामिल है। इसका मंथली रेंटल 1,299 रुपये और 1,599 रुपये है। रेंटलोको से यूजर्स को मिनिमम 3 माह के लिए एसी रेंट पर लेना होता है। वहीं 1.5 टन विंडो एसी के लिए 1,532 रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट प्रदान करना होता है।

