सेवा निवृत्त शिक्षिका ने देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां शारदे का मन्दिर बनाकर विधि विधान से मूर्ति स्थापना करवाई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती गोरंती बाई मीणा के सेवानिवृत्ति के सुअवसर पर उनके बड़े भाई भरत लाल मीणा द्वारा विद्यालय परिसर में मां शारदे के मंदिर निर्माण करवाने की घोषणा की गई थी । जिसे शनिवार ,11 जुलाई को मंदिर निर्माण करवा कर विधि विधान से मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पण्डित पवन कुमार दाधीच के सानिध्य में हवन यज्ञ के साथ करवाई गई।
इस सुअवसर पर शिक्षिका श्रीमती गौरंती बाई मीणा उनके पति बदराम मीणा तथा अन्य परिवारजनों ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर पुण्य अर्जित किया । मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ तथा विशिष्ट अतिथि प्रतिभावान बाल भारती विधा निकेतन विद्यालय के संस्था प्रधान राजेंद्र सिंह राठौड़ ने भामाशाह परिवार की भूरि -भूरि प्रशंसा की, साथ ही स्थानीय विद्यालय संस्था प्रधान नवीन सागर सोनी ने सेवानिवृत शिक्षिका उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं प्रेषित कर ज्ञान की देवी के मंदिर निर्माण करवाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय परिवार से सुषमा सोनी, रितु देतवाल, सीमा जयंत, मोतीलाल, रुचि अग्रवाल , अशोक कुमार नेहा, ज्योति पुरोहित, मनोज कुमार, मोहम्मद इरफान, शहाबुद्दीन सोनू छीपा, रवि , सोनिया मित्तल , शंकर लाल तथा विद्यार्थी आदि उपस्थिति रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment