श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर स्थित शिव मंदिर में हुई सहस्त्र जल धारा, भव्य सजावट व झांकियों ने मोहा भक्तों का मन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
————————अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर शनिवार को नसीराबाद के एक भक्त संजय गर्ग, सचिन व चिन्टू गर्ग (बर्तन वालों) की और से सहस्र जल धारा का आयोजन किया गया। पुजारी राजकुमार, मुकेश वैष्णव ने बताया कि भक्त की और से सम्पूर्ण मन्दिर परिसर क्षेत्र में दिल्ली एवं जयपुर से लाये फूलों से भव्य सजावट एवं शिवलिंग व नन्दी के साथ विशेष झांकी सजाई गई। मन्दिर में मनमोहन झांकी व सजावट को देकर शनिवार को बालाजी के दर्शन करने आयें भक्त गण भी आत्म मुग्ध हो गये। मन्दिर दर्शन को आये नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने भी सहस्त्र जल धारा में भाग लेकर मन्दिर परिसर में सजी विशेष झांकियों के दर्शन कर प्रसंशा व्यक्त की । मन्दिर में सहस्त्र जल धारा पंडित आचार्य पवन दाधीच एवं साथी पंडितों द्बारा की गई। शाम को कमल एण्ड पार्टी नसीराबाद द्बारा शिव महिमा के भजनों की सरिता बहाई । इसके पश्चात भगवान भोलेनाथ की महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment