लिफ्ट बंद हुई तो कलेक्टर ने तल मंजिल पर पहुंचकर सुनी दिव्यांगों की समस्याएं
इंदौर। प्रशासनिक संकुल में बुजुर्गो और दिव्यांगों की सुविधा के लिए तीन लिफ्ट लगाई गई हैं। इसमें एक लिफ्ट चलती थी, वह भी मंगलवार को बंद हो गई। इससे जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाले दिव्यांग आवेदक परेशान होते रहे। मामले की जानकारी कलेक्टर को लगी तो उन्होंने दिव्यांगों के लिए तल मंजिल पर ही जनसुनवाई शुरू कर दी। वे दो बार दिव्यांगों से मिलने तल मंजिल पर आए और उनकी शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने कुछ अधिकारियों को तल मंजिल पर ही तैनात कर दिया, जो दिव्यांग आवेदकों को तल मंजिल पर ही बैठा रहे थे।
- देरांठू में सकल जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व, वर्ष भर में जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए मांगी क्षमा
- मिशन मुस्कान में देरांठू की राजकीय विद्यालय सहित चार आगंनबाडियो के करीब 240 बच्चों को वस्त्र किए भेंट
- अजमेर जिले के वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता नसीराबाद निवासी भोला शंकर गर्ग के आकस्मिक निधन से छाया नगर में शोक
- समावेशी विज्ञान मेले में दिव्यांग और गैर दिव्यांग बच्चों ने दिखाए वैज्ञानिक प्रयोग
- नसीराबाद के नव निर्वाचित चेयरमैन चौधरी ने किया नगरपालिका क्षेत्र का दौरा, दौरे के पश्चात चला स्वच्छता अभियान
कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को पहुंचे दिव्यांग लिफ्ट खराब होने से जनसुनवाई कक्ष तक नहीं पहुंच सके। कलेक्टर इलैया राजा टी ने नीचे दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने दिव्यांग ममता मुजाल्दे, सावित्री सेन सहित 14 लोगों को बेट्रीयुक्त ट्राइसिकल मंजूर की। एक अन्य दिव्यांग मेमूना शरीफ को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत किया। जनसुनवाई में सैकड़ों आवेदक आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की शिकायत लेकर पहुंचे।