मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद के निकटवर्ती देरांठू अतिशय क्षेत्र मे दिगम्बर जैन मंदिर पर जैन समाज द्वारा दशलक्षण पर्व के समापन अवसर पर क्षमावाणी पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ बड़े मंदिर भगवान शान्ति नाथ पर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जैन समाज के लोगों ने एक दुसरे के गले मिलकर वर्ष भर में जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया। वहीं बच्चों और बालक बालिकाओं ने बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। क्षमावाणी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं ने दोनों जिनालयों में भगवान का अभिषेक एवं पूजन कर सुख-शांति की कामना की। इसके बाद समाजबंधुओं ने एक-दूसरे से मिलकर ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहते हुए मन में किसी के प्रति द्वेष, कटुता,अहंकार, क्रोध और वैमनस्य नहीं रखने का संकल्प लिया। इस दौरान महेंद्र कुमार पाटोदी , सुरेन्द्र कुमार बाकलीवाल, हुकम चंद सेठी, राकेश सेठी, पंकज सेठी, राजकुमार पाटोदी , राजकुमार जैन,धर्मेन्द्र जैन, राजू सेठी, बबलू पाटोदी सहित बड़ी संख्या मे समाज बंधु मौजूद रहे।