DESH KI AAWAJ

सुनीतादेवी कुलड़िया ने किया जिले का नाम रोशन,
मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2020

सुनीतादेवी कुलड़िया ने किया जिले का नाम रोशन,
मिला राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2020
-नियामत जमाला –
भादरा,19 सितंबर / भादरा तहसील के गांव पचावाली की बहू सुनीता देवी कुलड़िया को हाल ही में भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2020 से नवाजा गया है।उन्हें यह पुरस्कार टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य के लिए दिया गया है l वर्तमान में जीएनएम 3 वर्ष के लिए अध्ययन अवकाश पर चल रही सुनीता देवी ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र बड़बिराणा की तस्वीर बदलने का मैंने जज्बा भरा एवं लगातार मेहनत कर मातृ शिशु टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता अभियान आदि में निरंतर कार्य के लिए मुझे ग्रामीणों का खूब समर्थन मिला। टीबी रोग रोकथाम,बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और वृक्षारोपण कार्यक्रमों में भी भागीदारी निभाती रही l एएनएम सुनीता ने बताया कि तत्कालीन सीएमएचओ और सेवानिवृत्त आईएएस डा.एस.पी. सिंह ने मुझे हमेशा बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। पति दाताराम कुलड़िया का साथ निरंतर मिलता रहा। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ग्रामीण महिलाओं को उप स्वास्थ्य केंद्र से निरंतर संपर्क बनाए रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ स्वच्छता, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ और वृक्षारोपण के लिए निरंतर काम करती रहूंगी l यह पुरस्कार महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्चुअल में दिया है। जिसमें 50,000 रूपये की राशि, प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मेडल शामिल हैं। यह पुरस्कार पाने वाली सुनीता जिले की पहली महिला हैं। सुनीता देवी ने बताया कि जिले भर से मिल रही बधाईयों से वो बहुत खुश हैं।
फोटो_फाइल फोटो सुनीता देवी

admin
Author: admin