DESH KI AAWAJ

राष्ट्रीय पोषण महा जागरूकता कार्यक्रम

राष्ट्रीय पोषण महा जागरूकता कार्यक्रम

दौसा_ गणेश योगी

बांदीकुई | नेहरू युवा केंद्र दौसा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार DYO राकेश अलोरिया के निर्देशानुसार ब्लॉक बांदीकुई में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुंती जारवाल ने पोषण माह के अंतर्गत गांव बड़ाबास में कोरोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए, महिला समूहों में जाकर महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया |राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुंती जारवाल ने बताया कि ज्यादातर महिलाएं एवं बच्चे ही कुपोषण का शिकार होते हैं हमें पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां, ताजे फल, अनाज, दाल, प्रोटीन युक्त आहार अधिक उपयुक्त पदार्थों का सेवन करना चाहिए | जिससे स्वास्थ्य ठीक रहे अच्छे स्वास्थ्य के लिए शारीरिक गतिविधियां पर्याप्त नींद एवं संतुलित आहार जिसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मौजूद हो | यदि हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम सभी एक स्वस्थ एवं सुशोभित भारत का निर्माण कर सकेंगे | इस पोषण महा कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुंती जारवाल, महिला समूह अध्यक्ष मीरा देवी, कोषाध्यक्ष सुनीता देवी, आंचल कुमारी, बीना देवी, रजनी, ममता देवी, सपना कुमारी व लक्ष्मा देवी आदि सदस्य शामिल हुई |

admin
Author: admin