11 हजार 302 ग्राम पंचायतों में पीइइओ घोषित
11 हजार 302 ग्राम पंचायतों में पीइइओ घोषित
अजमेर जिले में 325 पीईईओ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
—————————— अजमेर। तीन साल पहले पंचायतों का पुनर्गठन किए जाने के बाद शिक्षा महकमे ने अब पीइइओ की व्यवस्था कर दी है। ऐसे में अब शैक्षणिक व्यवस्था की बेहतरीन मोनिटरिंग हो सकेगी और शैक्षिक व्यवस्था में भी सुधार होगा। इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने आदेश जारी कर दिए है। इसके साथ ही प्रदेश में नई बनी 1264 ग्राम पंचायतों की उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को भी पीइइओ की जिम्मेदारी सौंप दी है। गौरतलब है कि प्रदेश में अधिकांश प्रधानाचार्य के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में इन स्थानों पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य को भी पीइइओ की जिम्मेदारी निभानी होगी। इस संबंध में आदेश जारी किए जाने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों से जुड़े विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था पर नजर रहेगी और विभागीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान भी किया जा सकेगा। ऐसे में विद्यालयों के मुखिया के भटकना नहीं पडेगा। सरकार की घोषणा अनुसार राज्य के सभी 11 हजार 302 ग्राम पंचायतों में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी घोषित कर दिए हैं। राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद कई ग्राम पंचायतों में पीईईओ नहीं होने से अन्य पीईईओ को अतिरिक्त चार्ज दे रखा था, जिससे पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों पर कार्य का दबाव बढ़ गया था। काफी समय से नवगठित ग्राम पंचायतों में उसी पंचायत क्षेत्र के स्कूल के संस्था प्रधान को पीईईओ घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी। अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य की सभी ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी घोषित कर दिए हैं। जिन पंचायत क्षेत्र की स्कूलों में पीईईओ नहीं थे। उन ग्राम पंचायत की एक स्कूल के संस्था प्रधान को पीईईओ घोषित कर दिया गया है।
ग्राम पंचायत क्षेत्र में पीईईओ के कार्य
शिक्षा विभाग में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (पीइइओ) की जिम्मेदारी दी हुई है। जिसके तहत पंचायत क्षेत्र के अधीन संचालित प्रारंभिक शिक्षा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की देखरेख व समस्त जिम्मेदारी पीईईओ की होती है। जिसमें पीइइओ द्वारा इन विद्यालयों के समस्त कार्मिकों का वेतन आहरण, सेवाभिलेख का रखरखाव, अवकाश प्रकरण, विद्यालय अवलोकन, निरीक्षण सहित एमडीएम, पाठ्यपुस्तकों व अन्य सभी प्रकार की डाक व सूचनाएं एकत्रित कर विभाग को भिजवाने का काम पीइइओ ही करते हैं। स्कूलों पर से अतिरिक्त बोझ कम होगा और व्यवस्था में बेहतर सुधार हो सकेगा।
प्रदेश में वर्तमान में कुल ग्राम पंचायत व जिले वार पीईईओ की संख्या
- अजमेर – 325
2.अलवर – 570 - बांसवाड़ा 417
- बारां – 232
- बाड़मेर – 689
- भरतपुर – 400
- भीलवाड़ा 398
- बीकानेर – 367
- बूंदी – 184
- चित्तौडगढ़़ 299
- चूरू – 304
- दौसा – 286
- धौलपुर – 188
- डूंगरपुर – 353
- गंगानगर 344
- हनुमानगढ़ 269
- जयपुर – 602
- जैसलमेर 206
- जालौर – 307
- झालावाड़ – 254
- झुंझुनू – 337
- जोधपुर – 625
- करौली – 241
- कोटा – 156
- नागौर – 499
- पाली – 341
- प्रतापगढ़ – 235
- राजसमंद – 214
- सवाईमाधोपुर- 227
- सीकर – 375
- सिरोही – 170
- टोंक – 236
- उदयपुर 652
कुल 11302