विश्व हिन्दू परिषद अजयमेरु जिले की बैठक नसीराबाद में हुई आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। विश्व हिन्दू परिषद अजयमेरू जिले की जिला बैठक माहेश्वरी धर्मशाला नसीराबाद में आयोजित हुई । बैठक में हितचिंतन अभियान को दृष्टिगत रखकर विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनन्द ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्येक हिन्दू को हितचिंतक अभियान के माध्यम से संघठन से जोड़ने हेतु प्रेरित किया । विश्व हिन्दू परिषद अजयमेरू के जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि बैठक के उद्घाटन सत्र में प्रांत मंत्री कौशल गौड द्वारा आगामी 22 नवंबर से 6 दिसम्बर तक चलने वाले हितचिंतक अभियान की विस्तृत जानकारी सभी कार्यकर्ताओ को देते हुए संगठनात्मक कार्यों पर चर्चा की । बैठक में अजयमेरू जिले के सभी प्रखंडों से दायित्ववान कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने प्रखंड में हितचिंतक अभियान अधिकाधिक सदस्यों को संगठन से जोड़ने की योजना बनाई गई । बैठक के समापन सत्र में प्रांत उपाध्यक्ष स्नेहलता पंवार ने सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्पण व निष्ठा से संगठनात्मक कार्यों को करने के लिए प्रेरित किया ।
बैठक में विभाग संघठन मंत्री बनवारी , विभाग मंत्री लेखराज राठौड़ , जिला उपाध्यक्ष जसवंत गुर्जर , जिला उपाध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ , जिला उपाध्यक्ष निर्मल चौधरी , दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका पूजा साहू , जिला कोषाध्यक्ष भगवान शर्मा , जिला धर्मप्रसार प्रमुख किशन शर्मा , जिला गौरक्षा प्रमुख रामावतार चौधरी , जिला प्रचार प्रमुख दिनेश वैष्णव , नसीराबाद प्रखंड मंत्री सुरेश सांखला सहित जिला कार्यकारिणी एवं प्रखंड स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


