चुनावी रंजिश में पुजारी परिवार की खड़ी गाड़ी में की तोड़फोड़, गाड़ी के चारों टायरो को किया क्षतिग्रस्त
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत ग्राम देरांठू के बुजीसा स्थान पर सोमवार रात्रि को बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पुजारी मगंल वैष्णव पुत्र टीकम चन्द वैष्णव की गाड़ी सहित दो अन्य वाहन खड़े हो रखे थे।
सोमवार की रात को चुनावी रंजिश में असमाजिक तत्वों ने दो खड़ी अन्य गाड़ियों को छोडकर मंगल वैष्णव की खड़ी वैगनआर मारुति कार के चारों टायरो को क्षतिग्रस्त करने के साथ दोनों साइड ग्लास, शीशे व गाड़ी के नीचे से वायरिंग तोड़ गये। जिससे करीब 30 से 35 हजार का नुक़सान हो गया। जिससे ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो रखा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से ग्राम का माहौल खराब करने वाले असमाजिक तत्वों का पता लगाकर, उनके के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे ग्राम की शान्ति व्यवस्था बनी रहे सके।


