DESH KI AAWAJ

लोहरवाड़ा मे ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

लोहरवाड़ा मे ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई

अजमेर जिले के नसीराबाद के समीप लोहरवाड़ा ग्राम में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष धर्मराज वैष्णव ने बताया कि लोहरवाड़ा में बुधवार को वैष्णव देवी मंदिर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन कर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया तथा नसीराबाद ग्रामीण मंडल ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत कर अपने दायित्व की जिम्मेदारी दी। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ने कार्यकताओं को आग्रह किया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को लोगों की सेवा कार्य कर, पर्यावरण संरक्षण, रक्त दान कर, गायों को चारा खिलाकर मनाया जाए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अशोक वैष्णव, जिला महामंत्री मुकेश चौधरी, पंचायत समिति सदस्य रामधन ईतड, समाजसेवी हगामी लाल माली, पूर्व उपजिला प्रमुख तारा चंद रावत ने भी कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए सेवा कार्य कर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाने की बात कही। ओबीसी मोर्चा नसीराबाद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वैष्णव ने सभी का धन्यवाद करते हुए समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष जीवण राम चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रताप गोयर, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष बद्री लाल जाट, रामनिवास चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद सैनी, महामंत्री धनराज जांगिड़,प्रभु लाल जाट, इंद्र सिंह राजगढ, महामंत्री सुखबीर चौधरी, हरसिंह चौधरी,गोरीशंकर साहू, देवेन्द्र जांगिड़, कालुराम ईतड,शेरू नाथ योगी, सहित ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी के सदस्य मोजुद रहें।

admin
Author: admin