DESH KI AAWAJ

बहू से जान के खतरा को लेकर बुजुर्ग दम्पति ने लगाई गुहार

बहू से जान के खतरा को लेकर बुजुर्ग दम्पति ने लगाई गुहार

शिवेश शुक्ला बस्ती । पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दफाली टोला निवासी रामप्यारे सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना में बहू से जान का खतरा बताते हुये न्याय की गुहार लगाई है। रामप्यारे सिंह के शिकायती पत्र के मुताबिक उनके इकलौते बेटे विरेन्द्र उर्फ बबलू की शादी ज्योति सिंह निवासी गोपालगंज बिहार के साथ सादे समारोह में 2014 में हुई थी।

उसे कुछ लोग लेकर आये थे, बाद में बेटे विरेन्द्र से उसकी शादी करा दी गयी। दोनो साथ रह रहे थे। 2018 में गोटवा (बस्ती) के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गयी। बाद में बहू ज्योति ने बुजुर्ग सास ससुर को सहारा देने की बजाय गोरखपुर में दूसरी शादी कर ली और अपने पति के साथ रहने लगी। इसके साक्ष्य भी मौजूद है। अब ज्योति सिंह जायजाद की लालच में पुनः उनके घर में आकर रह रही है। रामप्यारे सिंह का कहना है कि अराजक तत्वों से उसके संपर्क हैं। उनकी मदद से वह कभी भी किसी अनहोनी को अंजाम दे सकती है। उन्होने मामले को सज्ञान लेकर बुजुर्ग दम्पति और उनकी सम्पत्ति की सुरक्षा की गुहार लगाया है।

admin
Author: admin