DESH KI AAWAJ

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहार मजदूर जीवन सुरक्षा योजना

मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहार मजदूर जीवन सुरक्षा योजना

भगवत शर्मा/दिव्यांग जगत न्यूज

अटेली विधायक सीताराम यादव ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजना मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहार मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आज मार्केट कमेटी की ओर से खेतीबाड़ी करने के कारण हुए दुर्घटनावश मृत्यु होने पर मधुबाला पत्नी राजकुमार निवासी गांव सागरपुर, हंसा देवी पत्नी कांशीराम निवासी गांव बाछोद, सुरेश देवी पत्नी संजय निवासी गांव ताजपुर को 5-5 लाख रुपये की राशि चेक वितरित किए।

विधायक सीताराम यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है जो हर वर्ग वर्ग के दु:ख-सुख के साथ है।

मार्केट कमेटी अटेली के कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव यदुराज यादव ने बताया कि सुरेश देवी वासी गांव ताजपुर के पति संजय की मृत्यु खेत में कीटनाशक स्प्रे करने के कारण हुई। मधुबाला पत्नी राजकुमार निवासी गांव सागरपुर के पति राजकुमार की मृत्यु खेती करते हुए करंट लगने के कारण तथा हंसा देवी के पति की मृत्यु कुएं में गिरने के कारण हुई थी।

इस मौके पर मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार, जितेंद्र शर्मा, विधायक पुत्र प्रवीण कुमार, मंडलाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मनोज कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

admin
Author: admin