मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद रोटरी क्लब परिवार की नारी शक्ति यानि महिला सदस्यों द्वारा बुधवार को छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सेनिटरी पैड का उपयोग न कर पाने के कारण कई बालिकाओं को स्वच्छता से जुड़ी अनेक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में मार्गदर्शन देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब नसीराबाद द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, नसीराबाद में बालिकाओं के लिए निःशुल्क सेनिटरी पैड वितरण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल छात्राओं को निःशुल्क सैनिटरी पैड बाटे गए और स्वच्छता रखने वो स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया । इस महत्वपूर्ण सामाजिक और नेक कार्य को रोटरी परिवार की
गायत्री झवर,
अनुभूति जैन,
विभा मेहरा ,
रितु अजमेरा,
पूजा झंवर,
दीपिका गर्ग आदि की पूर्ण सहभागिता और सक्रिय सहयोग रहा ।