रामपुरा, भटियाणी लोहरवाड़ा में कई किसानों के कुओं पर ट्रासंफार्मरो से हुआ तेल चोरी, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरीयो से चोर मस्त तो किसान हो रहा पस्त

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। नसीराबाद सदर थाना अंतर्गत ग्राम रामपुरा , भटियाणी , लोहरवाड़ा में मंगलवार की रात कई किसानों के कुओ से बिजली के ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल चोरी कर ले गये , जिससे खेतों में बोई जा गेहूं, जो की फसलों को पिलाई करने में परेशानी उत्पन्न हो गई। लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच गोरधन सिंह राठौड़ ने बताया कि ग्रामीणों ने देर रात के समय एक पिकअप को रामपुरा से भटियाणी की तरफ तेजी से जाते हुए देखा था , जिसमे ड्रम की आवाज आरही थी ।जो शायद कई सीसी टीवी में भी आई है । ग्रामीणों ने जेईएन विधुत विभाग को सूचना देने के साथ नसीराबाद सदर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई पर जानकारी में आया कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। ग्रामीण किसानों ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस से तीनों गांवों में मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे चेक करा कर चोरों को पकड़ने व उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment