मुख्यमंत्री को दिव्यांगजनो ने एक स्वर में क्यों कहा : CM THANKU

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुख्यमंत्री निवास पर आयुक्त विशेष योग्यजन के नेतृत्व में दिव्यांगजनो का प्रतिनिधि मंडल मिला। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। दिव्यांग जगत के संपादक उत्तम जैन ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने निःशक्तजन आयुक्त के पद पर एक दिव्यांग व्यक्ति को नियुक्त करके प्रदेश के लाखों दिव्यांगों को एक नई ऊर्जा प्रदान की हैं।

जब मुख्यमंत्री दिव्यांगजनो से मिल रहे थे तब सैकड़ो दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री को CM THANKU कहा। सीएम थैंक्यू कहने का सबसे बड़ा कारण यह था कि लंबे अरसे बाद विशेष योग्यजन आयुक्त की नियुक्ति की गई,जिससे दिव्यांगजनो में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment