कौन सुनेगा इस दिव्यांग की पीड़ा,थक हारकर परेशान हुए घरवाले

दिव्यांग सरकारी सुविधाओं से वंचित,नही बन रहा प्रमाण पत्र

लक्ष्मण वर्मा

थानागाजी- सरकारों द्वारा ऐसे तो बड़े बड़े वादे किए जाते हैं कि हम दिव्यांगजनो के लिए काम कर रहे हैं लेकिन धरातल पर हालात कुछ और ही हैं। थानागाजी कस्बे के निकटवृति ग्राम हींसला के मनीष कुमार पुत्र श्री हीरालाल बलाई उम्र 25 वर्ष जो जन्म से दिव्यांग है, जो जन्म से चलने फिरने एवं बोलने में असमर्थ है। इनको सरकार द्वारा जारी कोई भी सरकारी योजना का लाभ अब तक नहीं मिला है। परिजन सरकारी कार्यालय के चक्कर थक लगाकर चुके है।अब तक इनका दिव्यांग प्रमाण पत्र भी नहीं बन पाया है ऐसे मे सुविधाओं का लाभ भी नहीं बन पाया है। दिव्यांग जगत के संवाददाता ने घर जाकर के जब हालात देखे तो बड़ी खराब स्थिति इस दिव्यांग साथी की मिली, एवं दिव्यांग के द्वारा पीड़ा बताने के बाद वह रोने लगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment