मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सौजन्य से इस वर्ष के समापन पर्व पर सुश्री ज्योति ककवानी अतिरिक्त जिला कलक्टर अजमेर एवं सुरेश सिन्धी लोकपाल (नरेगा) जिला परिषद अजमेर की अध्यक्षता में दिव्यांगो हेतू व्हील चेयर वितरण का कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया। समापन कार्यक्रम पर 6 दिव्यांगो को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं लोकपाल (नरेगा) के कर कमलों से इन व्हील चेयरो का वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के संयुक्त सचिव सुरेश मेहरा ने बताया कि इस वर्ष सूचना केन्द्र में दिव्यांगो हेतू उपकरण वितरण शिविर रखा गया। जिसमें लगभग 769 दिव्यांगो को उपकरणो एवं 35 दिव्यांगो को रोजगार के समान का वितरण भी किया गया। लोकपाल ने बताया कि समिति काफी वर्षों से दिव्यांगो के हित में कार्य कर रही है, जो सराहनीय है।