जयपुर में दिव्यांगजनो का चार साल से अनोखा कार्यक्रम

पतंगोत्सव कार्यक्रम के पतंग का विमोचन किया दिव्यांगजनो ने

दिव्यांग जगत

जयपुर- जयपुर मे स्थित अल्बर्ट हाल पर राजीव गांधी विशेष योग्यजन संस्थान की ओर से आगामी 9 जनवरी 2022 को आयोजित पतंगोत्सव कार्यक्रम की पतंग का विमोचन दिव्यांग साथियो के साथ किया।संस्था के प्रमुख लक्ष्मीनारायण सैनी ने बताया कि यह पतंगोत्सव कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार 2 जनवरी 2022 को आमेर के नवलखा स्टेडियम मे किया जायेगा । इसी कार्यक्रम को लेकर आज जयपुर के चर्चित अल्बर्ट हाल पर दिव्यांग साथियो के साथ पतंग का विमोचन किया गया । सैनी ने कहा कि यह पतंगोत्सव कार्यक्रम आमजन को पक्षियो की सुरक्षा और होने वाली जनहानि से बचाव का संदेश देने के लिए आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम मे सरकार की गाईड लाईन का पालन करते हुए दिव्यांगजनो के द्वारा पतंग मांझे का बहिष्कार करते हुए सादा डोर से उडाई जायेगी ।
इस मौके पर सर्वोदय विकलांग सेवा समिति के अभय तिवारी, यूथ इंटक जयपुर के उपाध्यक्ष रामपाल सैनी, दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष विजय नायक, उपाध्यक्ष कल्लू खान, निःशक्तजन प्रकोष्ठ पीसीसी के संयुक्त सचिव ओमप्रकाश सैनी, महावीर स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक ओझा जी, जमवारामगढ से रामफूल गुर्जर, दिव्यांग शिक्षक सुनिल सर, रमजान जाबांज जादूगर,दिव्यांग राशन डीलर राधेश्याम सैनी, गोपाल लाल शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment