डिग्गी धर्मशाला समिति एवं जल सेवा समिति के तत्वावधान में आदर्श निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन 25 अप्रैल को, 21 जोड़े बन्धेगे परिणय सूत्र में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। वैष्णव बैरागी समाज विकास समिति धर्मशाला एवं जल सेवा समिति डिग्गी के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम आदर्श निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन डिग्गी (टोंक ) में मिति बैशाख शुक्ल नवमी (जानकी नवमी) 25 अप्रैल, शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन समिति अध्यक्ष श्योजी राम वैष्णव व गिरिराज वैष्णव ने बताया कि सम्मेलन में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मद जगद्गुरु स्वामी वैदेही वल्लभ देवाचार्य जी महाराज, श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सुचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार व कन्हैयालाल चौधरी माननीय केबीनेट मन्त्री जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग राजस्थान सरकार होंगे ।
कार्यक्रम के तहत 24 अप्रैल, शुक्रवार को प्रातः 10.15 बजे ध्वजारोहण, अपराह्न 2.15 बजे श्री विनायक स्थापना, सांय 7.15 बजे स्नेह भोज व वर वधु स्वागत, रात्रि 9.15 बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम एवं चारो सम्प्रदाय, हनुमान जी व प्रधान कलश की बोलीया लगाई जायेगी। 25 अप्रैल, शनिवार को प्रातः 8.15 बजे विभिन्न बोलियां व भव्य शोभायात्रा (निकासी) , प्रातः 9.15 बजे से सायं 5 बजे तक प्रीति भोज, पूर्वाह्न 11.15 बजे तोरण, वरमाला एवं पाणिग्रहण संस्कार, मध्यान्ह 12.15 बजे सम्मान समारोह, 4.15 बजे आशिर्वाद एवं विदाई समारोह आयोजित किया जायेगा। समिति पदाधिकारियों द्बारा कोटा सांसद ओम बिड़ला को भी निमंत्रण दिया गया है।

Author: admin