मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपखण्ड कार्यालय में ‘मकान स्व-गणना’ पोर्टल के उपयोग हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में यादव ने कर्मचारियों को भारतीय जनगणना महानिदेशालय के पोर्टल पर राजस्थान में 01 से 15 मई, 2026 तक चलने वाली स्व-गणना अवधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वयं फॉर्म भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण (Hands-on Training) देते हुए समस्त कार्मिकों को अपनी गणना ऑनलाइन पूर्ण करने तथा आमजन को भी इस प्रक्रिया हेतु प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।