दिव्यांग लेके आया फरियाद कलेक्टर ने देखा तो उसके पास जाकर सुनी पीड़ा
जयंतीलाल जोशी/दिव्यांग जगत
पाली जिला कलेक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को दिव्यांग देवी किशन की फरियाद सुनने के लिए सवेदनशीलता दिखाते हुए जमीन पर दिव्यांग के पास बैठकर उसकी समस्याओं को धैर्य से सुना
गुरुवार को जिला कलेक्टर के पास फरियाद लेकर आ रहे दिव्यांग देवी किशन को देखकर यूआईटी के बाहर दिव्यांग के पास जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने बड़े आराम से शिकायतकर्ता की बात सुनी। फरियादी ने बताया कि इंदिरा शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत आवेदन किया था आवेदन बैंक के पास पहुंच गया परंतु बैंक द्वारा अभी तक स्वीकृत नहीं किया जा रहा है उस पर जिला कलेक्टर ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया