1000 महिलाओं में इस दिव्यांग महिला को मिला सम्मान

शैला धर्मिक को 1000 वीमेन ऑफ एशिया अवार्ड्स” से सम्मानित किया गया

वडोदरा। हाल ही में वुमन नोवेटर ग्लोबल समिट 2021 द्वारा एशियाई देशों की एक हज़ार महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उनके अमूल्य योगदान के लिए चुना गया और उन्हें “1000 वीमेन ऑफ एशिया अवार्ड्स” से सम्मानित किया गया। उसमे बीएसएनएल वडोदरा में कार्यरत दिव्यांग महिला शैला धर्मिक को भी चुना गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्य, पर्यावरण जागृती और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया। इस प्रकार उन्होंने बीएसएनएल और वडोदरा शहर का गौरव बढ़ाया है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment