यह दिव्यांग खिलाड़ी लड़ रहा हैं UP की इस सीट से चुनाव

सियासी पिच पर उतरा भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का यह कप्तान

जौनपुर। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आशीष श्रीवास्तव अब क्रिकेट के मैदान को छोड़ सियासी मैदान में हाथ आजमाने जा रहे हैं। यूपी विधानसभा 2022 के चुनाव में आशीष को राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने टिकट दिया है। उन्होंने जौनपुर की सदर सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। क्रिकेटर के चुनावी मैदान मे उतरने के बाद सदर सीट की लड़ाई अब दिलचस्प होने जा रही है।

जौनपुर के रहने वाले आशीष सौ फीसदी चुनाव जीतने का दावा किया है। जौनपुर की सदर विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने उन्हें जौनपुर सदर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। आशीष का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए कुछ नया करने के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

पूर्वांचल में बच्चा पैदा होते ही राजनीति सीख लेता है
मीडिया से बात करते हुए आशीष ने कहा कि पूर्वांचल में बच्चा पैदा होते ही राजनीति सीख लेता है। वह साफ-सुथरी राजनीति के लिए राजनीति में आ रहे हैं। सदर क्षेत्र में भ्रष्टाचार-अन्याय के खिलाफ चुनाव लड़ना जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में कच्चा नहीं बल्कि पक्का खिलाड़ी हैं। आशीष श्रीवास्तव जौनपुर के महरेव-पुरेव के मूल निवासी हैं।

कसेंगे भ्रष्टाचार पर लगाम

उन्होंने कहा कि यदि वह चुनाव जीतते हैं तो वह यहां भ्रष्टाचार पर लगाम कसेंगे। इसी को लेकर उन्होंने चुनाव लड़ने का मन बनाया है। इस बार वह चुनाव जीते तो खिलाड़ियों के लिए कई बड़े काम करेंगे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment