चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने व जेवरात बरामद करने की मांग को लेकर व्यापार संघ ने दिया ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़,6अक्टूबर।
कस्बे के सबसे व्यस्त मार्केट में स्थित सोनी की दुकान से मंगलवार को दिन दहाड़े दुकान मालिक की मौजूदगी में चोरी हुई ।जेवरात बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर लक्षमनगढ व्यापार संघ ने पुलिस उपाधीक्षक श्रवण झोरड़ को ज्ञापन दिया ।दुकान मालिक जुगल किशोर सोनी, व्यापार संघ के अध्यक्ष विष्णु भूत व भाजपा जिला मंत्री भागीरथ गोदारा के नेतृत्व में दिये ज्ञापन में बताया कि जल्द गिरफ्तारी न होने पर आन्दोलन किया जायेगा इस अवसर पर व्यापार संघ के मंत्री चौथमल नाऊवाला कोषाध्यक्ष रामप्रसाद बनाईवाला,पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पोषाणी, पार्षद विष्णु शर्मा,स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामप्रसाद जडिया अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष संदीप बजाज व्यवसायी दीपक जालान ईश्वर मील पवन सोनी जगदीश प्रसाद गणेश काछवाल ललित पंवार आदि उपस्थित थे । पुलिस उपाधीक्षक ने प्रतिनिधि मण्डल को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिन दहाड़े दुकान मालिक की मौजूदगी में ही चोर ने करीब आठ लाख रूपयों के 165ग्राम सोने के आभूषण चूरा ले गया जिससे तीन मंगलसूत्र के पैण्डल भी है दुकान मालिक को वारदात होने की भनक तब लगी जब पडौसी दुकानदार ने दुकान में संदिग्ध व्यक्ति की संदिग्ध हरकतों से अवगत कराया तो दुकान मालिक ने अपने पुत्र राहुल के साथ जांच करने पर लाखों की चोरी होने का आभास हुआ तब आनन फानन में पुलिस को इतला की सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा दुकान मालिक पड़ोसी व आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक श्रवण झोरड़ थानाधिकारी अशोक चौधरी चौंकी इंचार्ज रामदेव सिंह भी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना कर आवश्यक निर्देश दिए ।